Wed. May 20th, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

भुवन चंद्र खंडूरी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भुवन चंद्र खंडूरी अपनी ईमानदार छवि, सख्त प्रशासनिक शैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 19 से 21 मई तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही 20 मई को प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। सरकार की ओर से उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन जनसेवा, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहा है। उत्तराखंड के विकास और सुशासन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *