Wed. Aug 12th, 2026

टिहरी- SVEEP के तहत चुनावी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

टिहरी गढ़वाल: विधानसभा क्षेत्र 14-धनोल्टी के तहसील नैनबाग अंतर्गत भाग संख्या-39, राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत चुनावी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वीप प्रभारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा BLO द्वारागढ़ एवं BLO कुदाऊ ने प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में ELC (Electoral Literacy Club) का गठन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं लोकतांत्रिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों से निरंतर जोड़ा जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके माध्यम से जागरूक, जिम्मेदार एवं सशक्त लोकतंत्र की भावना को समाज तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *