Wed. Nov 4th, 2026

ड्राप: वर्षो पुराना नाता तोड़ा, कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद ने किया ड्राप, पढ़िए कारण…

देश- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते रहे हैं। पूर्व में वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।

970x250 (Middle)

सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा, ”इसलिए बड़े खेद और बेहद भावुक हृदय के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा शताब्दी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है। ”

गुलाम नबी आजाद ने पांच पन्नों में लिखे इस्तीफे में अंग्रेजी में सोनिया गांधी को कारण गिनाएं हैं। गुलाम नबी आजाद ने इस संबंध में सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें राहुल गांधी पर हमला बोला गया है। उन्होंने इस खत में राहुल पर बचकाने व्यवहार का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *