Thu. Aug 13th, 2026

पीएम मोदी के ग्रीटिंग कार्ड जन्मदिन शुभकामना पर डॉक्टर त्रिलोक सोनी ने जताया आभार

देहरादून: प्रकृति के सेवा में समर्पित वृक्षमित्र शिक्षक डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेल कर डॉ सोनी को ग्रिडिंगकार्ड के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें लिखा हैं “डियर वृक्षमित्र आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, ईश्वर करे यह वर्ष आपके जीवन में और अधिक खुशियां और सफलता लेकर आए”।

डॉ सोनी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने हेतु आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ सोनी ने अपने विद्यालय पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में अपर सिविल जज व विधिक सेवा समिति ऋषिकेश के सचिव सुश्री तान्या मिड्डा के हाथों अपने विद्यालय परिसर में पूजा अर्चना कर रुद्राक्ष के पौधा का रोपड़ किया और फाइकास, कटहल, अमलतास, बॉटलब्रास, आंवला, बेहड़ा के पौधों का रोपण किया।

डॉ सोनी ने अपने जन्मदिन पर अपर सिविल जज सुश्री तान्या मिड्डा को रुद्राक्ष का पौधा उपहार में भेंट किया। सिविल जज ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और पूरे विद्यालय परिसर ने भी डा सोनी को जन्मदिन की बधाई दी। वृक्षमित्र डॉ सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जीवन अनमोल है और यह जीवन प्रकृति देवता ने कुछ उद्देश्य के लिए धरती में भेजा हैं। हमें उस जीवन दाता प्रकृति के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए।

उन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए में पौधारोपण व पौधा उपहार में भेंट करता हूं मेरा सभी जन जन से अपील हैं कि आपभी अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, अपने पारिवारिक तथा खास यादगार पलो पर एक एक पौधा दोस्त व मित्र बनाकर लगाएं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेश बलोद,ललित मोहन जोशी, अनूप वशिष्ठ, ऋषिराम उनियाल, सुशील रावत, मनोज गुप्ता, सुशील सैनी, रेखा बिष्ट, आभा भट्ट, माधुरी रावत, सरोज लोचन, रामसिंह, विभा नामदेव, ममता रमोला, मीनाक्षी कपड़वान, अमन साह, अमित तोपाल, आदित्य गैरोला, विवेक नेगी, लक्षित, नरेश नेगी, अर्चना, दामनी, जीया, कंचन राणा, सलोनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *