Sun. Jun 21st, 2026

सार्वजनिक स्थानो में हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया क़ानून का पाठ

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। उंक्त निर्देश के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस को देर रात्रि में बिधोली पौधा क्षेत्र में अलग अलग स्थानो पर स्थित हॉस्टल के बाहर सार्वजनिक स्थान पर छात्रों द्वारा सरेआम हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले 10 छात्रों को अलग- अलग स्थानो से हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त सभी छात्रों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *