Sun. Aug 16th, 2026

गुमशुदा नाबालिक बालक को दून पुलिस ने सकुशल किया बरामद

डालनवाला: दिनांक 23-02-2026 को एक व्यक्ति निवासी ग्राम गुलजार की पुरवा थाना कुमारगंज जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल निवासी संजय कॉलोनी मोहिनी रोड थाना डालनवाला देहरादून ने चौकी आराघर में सूचना दी कि उनका नाबालिक पुत्र उम्र करीब 13 वर्ष जिसे उसकी माताजी द्वारा स्कूल न जाने पर डांटा व धमकाया गया था घर से साइकिल लेकर बिना बताए कहीं चला गया है और अभी तक घर वापस नहीं आया है।

सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त गुमशुदा बालक के संबंध में तलाश कराने हेतु अवगत कराते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा आने जाने वाले लोगो से बालक के संबंध में जानकारी करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त नाबालिक बालक को डालनवाला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्द किया गया।नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *