Tue. Apr 21st, 2026

हिममोत्थान सोसाइटी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टाटा ट्रस्ट्स की नोडल संस्था हिममोत्थान सोसाइटी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें हिममोत्थान सोसाइटी ने पीपीडी के माध्यम से जनपद के तीन विकासखंड जौनपुर, चंबा एवं थौलधार किए जा रहे कार्यों का विस्तार से प्रदर्शित करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने टाटा ट्रस्ट्स की नोडल संस्था हिममोत्थान सोसाइटी के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पशुधन और सूक्ष्म वित्त केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों की आजीविका को बढ़ाने के अलावा शिक्षा, पर्यटन, जल संरक्षण के अलावा जो भी एक्टिविटीज की जाती है उसके संबंध में जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को भी सु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि हिममोत्थान सोसाइटी द्वारा 39 मॉडल लाइब्रेरी का निर्माण किया गया

जिस पर जिलाधिकारी ने डीओ बेसिक को धरातली निरीक्षण करने के उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को एक लक्ष्य के तहत कार्य दे एवं उनके उत्पादों को एक अच्छा मार्केट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं उनकी सालाना आमदनी क्या हुई उसका भी डाटा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में टाटा ट्रस्ट्स की नोडल संस्था हिममोत्थान सोसाइटी के डॉ राजेंद्र कोश्यारी ने जिलाधिकारी को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया

कि हिमोत्थान सोसाइटी वर्तमान में मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में ग्रामीण पर्वतीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सक्रिय है और पशुपालन, आजीविका वृद्धि, टिकाऊ कृषि, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वच्छता और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, टाटा ट्रस्ट के सहयोग से वर्तमान में जनपद के तीन विकासखंड जौनपुर, चंबा एवं थौलधार मैं एग्रीकल्चर किसानों को उत्तम प्रशिक्षण किस्म का बीज उपलब्ध कराया जाता है

एवं जंगली जानवरों एवं फसलों की सुरक्षा के भी उपाय किए जा रहे हैं वहीं पर्यटन के क्षेत्र में होम स्टेट पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। साथ ही उद्यान के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों को प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नत खेती के लिए बीज उपलब्ध कराया जाता है एवं उत्पादों की बिक्री हेतु कृषकों को निर्धारित बाजार में बिक्री के लिए प्रेरित भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि सकल सकलाना गांव एवं पुजारा गांव में उच्च कोटि के एप्पल का उत्पादन किया जा रहा है जिससे स्थानीय कृषकों को अच्छा खासा मुनाफा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सुख पानी के स्रोतों को रिचार्ज करने का कार्य भी किया जाता है स्कूलों में मॉडल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो.असलम, डीपीओ मोहम्मद मुस्तफा खान के अलावा अन्य अधिकारी एवं हिममोत्थान सोसाइटी के पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *