Sun. Jun 21st, 2026

दूरस्थ इलाकों में डिजिटल क्रांति : शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने जीआईसी देलचौरी को कंप्यूटर भेंट किए

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने ‘स्टॉप टीयर्स’ अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) देलचौरी को आधुनिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए। इस पहल से ग्रामीण छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और तकनीकी दक्षता हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी सफलता का आधार बनेगा।

‘स्टॉप टीयर्स’ के संस्थापक प्रमोद बामराड़ा ने बताया कि ट्रस्ट का यह प्रयास दूरस्थ विद्यालयों की लंबे समय की मांग को पूरा करता है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि आर्थिक तंगी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। इसी कड़ी में ट्रस्ट मेधावी लेकिन कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राकेश नैथानी ने ट्रस्ट और ‘स्टॉप टीयर्स’ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, छात्र और ट्रस्ट के कई सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इसे उत्तराखंड के शिक्षा परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *