Wed. Aug 5th, 2026

Dehradun School Holiday News: भारी वर्षा की चेतावनी पर 6 अगस्त को स्कूल बंद

देहरादून: लगातार हो रही बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों(School Holiday) में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बारिश की संभावना जताई गई है। संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

किन संस्थानों में रहेगा अवकाश(School Holiday)?

जारी आदेश(School Holiday) के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने क्या कहा?

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी संबंधित संस्थानों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सूचना

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

School Closed, Heavy Rain Alert, Orange Alert, Weather News,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *