Tue. Nov 3rd, 2026

देहरादून: ग्राफिक एरा में शुरू हुआ शोध नैतिकता पर सम्मेलन

देहरादून। ग्राफिक एरा में शोधार्थियों को शोध नैतिकता, प्रभावी शोध लेखन और प्रकाशन के मानकों की ट्रेनिंग देने के लिए तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध किसी भी देश और समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं को नवाचार और शोध के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाशना चाहिए।

970x250 (Middle)

सम्मेलन में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डा. मांगेराम ने शोध प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले नैतिक मानकों, प्रभावी लेखन शैली और प्रकाशन से जुड़े नियमों की जानकारी साझा की। सम्मेलन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, एनआईटी कुरूक्षेत्र समेत विभिन्न विश्विद्यालयों के 80 से अधिक शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैथ्स डिपार्मेंट ने किया। सम्मेलन में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, डायरेक्टर ऑफ़ रिसर्च डा. भास्कर पंत, मैथ्स डिपार्मेंट के हेड डा. सत्यजीत सिंह के साथ डा. शिवम रावत और डा. सृष्टि खारोला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *