Mon. Jun 8th, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद दुर्गामल्ल मण्डल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत देहरादून के मक्कावाला में फलदार पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक हैं।

उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया कार्यक्रम में शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, मोहित खरोला, सुंदर सिंह कोठाल, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *