Thu. Jun 25th, 2026

उत्तराखंड में बस यात्रियों को हो सकती है परेशानी, रोडवेज कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान…

उत्तराखंड में बस यात्रियों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि प्रदेश में बसों के पहिए थम सकते हैं। उत्तराखंड रोडवेज कर्मियों ने 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के विरोध में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कर्मचारी 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने  इसके लिए  गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद किया जाएगा।

वहीं वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है। निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *