Sun. Jun 28th, 2026

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है। वहीं हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भद्रकाली से टिहरी रोड की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस नरेंद्रनगर से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी हादसे का शिकार हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मची और वो चीख-पुकार मचाने लगे। इस बस दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  रेस्क्यू किया।

वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ तहसीलदार, 108 एंबुलेंस टीम, एसडीआरएफ और फायर स्टेशन की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलं को अस्पातल पहुंचाया गया। ये तो गनिमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *