Tue. Jun 23rd, 2026

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज…

उत्तराखंड में एक बार फिर धामी मैजिक देखने को मिल रहा है।  हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा ने अब तक हरिद्वार में जीती हैं उतनी राज्य गठन से लेकर अब तक भाजपा की झोली में कभी नहीं आई। विशेषज्ञ इस जीत को धामी मैजिक कह रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने कभी भी 4 से ज्यादा जिला पंचायत की सीट नहीं जीती थी लेकिन अब तक आये हरिद्वार पंचायत चुनाव के नतीजों में भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद की विधानसभा में भाजपा सबसे ज्यादा 7 सीट जीत रही है। भाजपा ने इतना बेहतर प्रदर्शन आज तक जिले में नहीं किया तो इसका सीधा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जाता है।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो  सीएम धामी ने अपने कार्यकाल की दूसरी परीक्षा को 100 प्रतिशत अंक के साथ पास किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे हैं लेकिन उन्होंने चुनौतियों को अपने फैसलों से धराशाई किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *