Wed. May 13th, 2026

ग्राफिक एरा में एपीएचओ प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन

देहरादून। फिजिक्स ओलंपियाड के छात्रों को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग दी जा रही है। छात्रों का यह दल 15 मई को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होगा। एशियन फिजिक्स ओलंपियाड (एपीएचओ) प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी प्रतियोगिता है। इसके लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण शिविर लगा है। इस शिविर में छात्रों को जटिल सिद्धांतों, प्रयोगात्मक तकनीकों, डेटा विश्लेषण और समस्या समाधान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विशेषज्ञ समय प्रबंधन और तार्किक कौशल विकसित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहे हैं। भारत ने एशियन फिजिक्स ओलंपियाड की मेजबानी 2012 और 2022 में की। वर्ष 2022 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सफल आयोजन के बाद राष्ट्रीय एपीएचओ प्रशिक्षण सेल स्थापित हुआ। आज यह केंद्र देश की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *