Sun. Apr 26th, 2026

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी का एक साल बेमिसाल

हरिद्वार: राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी(Sunil Saini) ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी कार्यशैली पारदर्शी, जनहितकारी और परिणाममुखी है, जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।

सुनील सैनी ने अपने कार्यकाल के दौरान पिछड़े वर्गों के उत्थान, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी वे जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन, रोजगार और विकास को नई गति मिली है, जिससे उत्तराखंड एक सशक्त राज्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *