Fri. May 1st, 2026

SDRF की तत्परता से गुच्चूपानी में फंसे 7 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून: आज शाम 16:18 बजे, आपदा कंट्रोल रूम देहरादून के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गुच्चूपानी में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ पर्यटक वहां फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

प्रारंभिक सूचना 03 व्यक्तियों के फंसे होने की थी, किंतु मौके पर पहुँचने के बाद टीम ने पाया कि कुल 07 पर्यटक उफनती नदी और टापू जैसी स्थिति में फंसे हुए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक घबराए हुए थे। SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी सातों व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण:

1-रोहित, पुत्र श्री राम कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी डोईवाला।

2-मनीष, पुत्र श्री अशोक कुमार, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलक रोड, ऋषिकेश।

3-सागर थापा, पुत्र श्री तेग बहादुर थापा, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोईवाला।

4-अंकित, पुत्र श्री राकेश कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी चन्द्र विहार, काली चौक।

5-नवजोत, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रेमनगर।

6-सौरभ सिंह, पुत्र श्री रमेश सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बडोवाला, देहरादून।

7-मनीष, पुत्र श्री हरिप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी डोईवाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *