Tue. May 5th, 2026

22 नवंबर से अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति हड़ताल पर।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

एक बार फिर प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 22 नवंबर से हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। बैठक में बताया गया है कि कई आश्वासनों के बाद भी मांगों पर कार्यवाही ना होने से नाराज होकर समिति हड़ताल को विवश हुई है।

समिति की ओर से की गई बैठक में कहा गया कि सरकार मांगों पर आश्वासन देने के बाद कार्रवाई करना भूल जाती है। इसी क्रम में मुख्य सचिव व सीएम कार्यालय ने भी मांगों पर आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक  कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। हड़ताल में समन्वय समिति के सभी घटक संघ शामिल होंगे। वाहन चालक भी इस दौरान चक्का जाम करेंगे। सात प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला बैठक में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *