Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

20 हजार करोड़ का परिसंपत्ति विवाद यूपी के साथ सुलझा, 15 दिनों के भीतर निस्तारित होंगे सभी मामले।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

21 वर्षों से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच चला आ रहा पर संपत्ति विवाद सुलझ गया है। इस बार सीएम धामी का लखनऊ दौरा परिसंपत्तियों के मामले में अहम साबित हुआ। दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। संपत्ति विवाद पर वार्ता के दौरान सहमति बनी। इसके साथ ही दोनों राज्य की सरकारों के बीच विभिन्न विवादों पर भी सहमति बनी है। इस दौरान वन विभाग सिंचाई विभाग और परिवहन विभाग सहित कई विभागों की 20 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद सुलझा लिया गया। सीएम धामी ने बताया कि सभी लंबित मामलों का 15 दिनों के भीतर ही निस्तारण हो जाएगा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत शांति से सभी बातें सुनी और सभी मुद्दों पर सहमति भी बन गई है। इसी के साथ जो मुद्दे बचे हैं उन्हें भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश हमारा मात्र प्रदेश है। दो भाइयों के बीच बंटवारे में होता है वह हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने इस मामले में  बड़ा दिल दिखाया उसका मैं आभारी हूं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 4 महीने से मैं मुख्य सेवक के रूप में पूरी तन्मयता से काम कर रहा हूं। उत्तराखंड में सरकार को आगे बढ़ाने में हम सभी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को अलकनंदा होटल मिलेगा साथ ही वन विभाग के 90 करोड भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *