Wed. Jun 24th, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत; चार घायल…

भारतीय सेना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही। बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के हादसा जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। इस दौरान जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।वहीं कई जवान शहीद हो गए।

आनन फानन में बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *