Tue. May 5th, 2026

15 दिनों के भीतर करें विभिन्न विभाग में प्रमोशन : मुख्य सचिव।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

शिथिलीकरण नियमावली 2021 के अधीन विभाग द्वारा पदोन्नति ना कराए जाने पर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सभी अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्तों, विभाअध्यक्षों व जिलाधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर राज्यधीन  सेवाओं सार्वजनिक उद्यमों, शिक्षण संस्थाओं, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमों के मुताबिक अहकारी सेवा में शिथिल करण प्रदान करते हुए पदोन्नति की कार्रवाई पूरी कर कार्मिक एवं  सतर्कता विभाग को कृत कार्यवाही विषयक आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने पत्र के माध्यम से सभी उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि सभी विभाग अपने कार्मिकों को नियमों के अनुसार अहरकारी सेवा में शिथिलिकरण प्रदान करते हुए पदोन्नति की कार्यवाही जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *