Wed. May 6th, 2026

हरिद्वार में कोरोना के दो नए मरीज मिलने से हड़कंप

देहरादून मिरर / हरिद्वार:- प्रदेश के हरिद्वार जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया. हरिद्वार के रूड़की में एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया तो वहीं भगवानपुर में भी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. काफी समय बाद कोरोना के दो मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों से खांसी जुकाम व बुखार से पीड़ित था. हालात में सुधार ना होने पर डाक्टर ने युवक को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी. शनिवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार युवक कोरोना पाजिटिव था. वहीं भगवानपुर क्षेत्र की निवासी महिला ने अपना RTPCR टेस्ट भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र में करवाया था, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी.दोनों मरीजों की फिलहाल contact trasing की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *