Fri. Jun 19th, 2026

हरक सिंह रावत की नाराजगी मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद हुई दूर।

देहरादून मिरर / देहरादून।

हरक सिंह रावत को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर है।  मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद हरक सिंह रावत के नाराजगी दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से देर शाम विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उनकी बात कराई है। जिसके बाद हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लिए आश्वासन दिया है। वहीं भाजपा में अभी भी हलचल मची हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विजय संकल्प यात्रा को छोड़कर देहरादून के लिए निकल गए हैं। आज गोपेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत होनी थी। मिली जानकारी के मुताबिक हरक सिंह रावत अपने निजी आवास डिफेंस कॉलोनी नहीं पहुंचे। इसके साथ ही वह यमुना कॉलोनी के सरकारी आवास पर भी नहीं है। खबरों के अनुसार एक निजी होटल में रात भर रुके हुए थे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *