Fri. Oct 30th, 2026

शोध लेखन की बारीकियों से रूबरू हुए प्रतिभागी, सम्मेलन में मिला मार्गदर्शन

देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्रों व शोधकर्ताओं को शोध की मूल अवधारणाओं और शोध-लेखन की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शोध नैतिकता, लेखन और प्रकाशन मानक विषय पर आयोजित सम्मेलन में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डॉ मांगे राम ने कहा कि शोध-लेखन केवल लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूरी श्रृंखला है। शोध की यात्रा सही पुस्तक प्रस्ताव और उपयुक्त जर्नल के चयन से शुरू होती है।

970x250 (Middle)

एक प्रभावी अकादमिक पुस्तक प्रस्ताव ही प्रकाशक का भरोसा जीतता है। संपादित खंडों और मोनोग्राफ़ में नैतिक मुद्दों का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है, क्योंकि शोध की विश्वसनीयता इसी पर टिकी होती है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में एसजीआरआर कॉलेज और यूकॉस्ट सहित विभिन्न संस्थानों के 50 से अधिक शोधकर्ताओं व छात्रों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *