Fri. Apr 11th, 2025

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य हुई भाजपा में शामिल।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

उत्तराखंड में चुनावी माहौल चल रहा है। इस बीच नेताओं के पार्टी छोड़ने और ज्वाइन करने का दौर जारी है। जहां एक ओर हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सविता आर्य ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। सरिता आर्य ने  भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऐसा माना जा रहा है कि वह नैनीताल सीट से बीजेपी का चेहरा हो सकती है । उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता ने भी आज भाजपा का दामन थामा।

गणेश गोदियाल जी सरिता आर्य को निष्कासित कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि सरिता आर्य द्वारा 15 जनवरी को मीडिया के सामने की गई बयानबाजी मुख्य पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। पार्टी संगठन की छवि उनकी ऐसी बयानबाजी से धूमिल हुई है। साथ ही में उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *