Sat. Jun 20th, 2026

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए किया बर्खास्त, पार्टी विरोधी बयानबाजी का आरोप।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

भाजपा ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को  6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद नेताओं की टिकटों को लेकर नाराजगी खुल कर सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत तीन जगहों लैंसडाउन, यम्केश्वर और केदारनाथ से टिकट की मांग कर रहे थे। रविवार को हरक सिंह रावत दिल्ली भी गए थे। उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी चल रही थी। लेकिन पार्टी ने गुरुवार रात में उन्हे पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *