Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कोटद्वार और केदारनाथ सीट पर महिला प्रत्याशी।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

बुधवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। बाकी बचे 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी भारतीय जनता पार्टी जल्द करेगी।

जारी की गई दूसरी सूची के मुताबिक रितु खंडूरी को कोटद्वार से, शैला रानी रावत को केदारनाथ से, मुनीष सैनी को पिरान कलियर से, प्रमोद नैनवाल को रानीखेत से, मोहन सिंह मेहरा को जागेश्वर से, मोहन सिंह बिष्ट को लाल कुआं से, जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को हल्द्वानी से और शिव अरोड़ा को रुद्रपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *