Tue. May 5th, 2026

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान ज्योति रौतेला को।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जहां एक और विधानसभा चुनाव में हो रहे नुकसान को कंट्रोल करने में जुटी है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की खाली हुई सीट पर नई नियुक्ति कर दी है। इस सीट पर हाईकमान ने श्रीमती ज्योति रौतेला को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जबकि चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इसमें श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती अलका पाल, श्रीमती भागीरथी बिष्ट व श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा शामिल है। इसकी जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *