Mon. Nov 2nd, 2026

भाजपा नेताओ का ये कैसा मजाक, गाय पर लिखा है मुझे बचाओ…

bjp haridwar..

हरिद्वार। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता गाय को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। गाय पर ‘हरीश रावत’ से मुझे बचाओ लिखा गाय है। यह वीडियो की सोशल मीडिया में खूब आलोचना हो रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर गौ माता की रक्षा की बात करने वाले कैसी ओछी हरकतें कर रहे हैं।

970x250 (Middle)

पढ़ें :देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, नोटिस जारी

वीडियो लक्सर का बताया जा रहा है। जिसमें में राज्य के पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश रस्तोगी के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल भी नजर आ रहे हैं, जो वायरल वीडियो में एक गाय पर पोस्टर लगाकर संबोधित कर रहे हैं कि हरीश रावत से मुझे बचाओ।

भाजपा नेताओं के मुताबिक गाय भाजपा वालों को पुकारकर हरीश रावत से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है और कह रही है कि अन्यथा हरीश रावत मेरा संहार कर देगा। सवाल यह है कि आखिर भाजपा नेताओं का ये कैसा मजाक है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *