Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

ब्रेकिंग : एफआरआई सहित देहरादून में मिले 18 कोरिना संक्रमित, लोगों में मचा हड़कंप ।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगे हैं। देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में कुल  11 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। तिब्बती समुदाय के 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन संक्रमित क्लेमेंनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि सहस्त्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कॉलोनी में चार कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस समय कुल 180 कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीज है। इन सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस राजधानी देहरादून में है। राजधानी में 134 सक्रिय मरीज हैं। जबकि प्रदेश में बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग इन 3 जिलों में कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *