Mon. Jun 8th, 2026

दून में घोषित किए गए दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कांटैक्ट ट्रेसिंग के आदेश।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

 

कोरोना एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। राजधानी दून में फिर 2 इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में  एफआरआई व जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को इन क्षेत्रों में कॉन्ट्रैक्ट सिंह व प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए गए हैं। व साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इन इलाकों में सैंपलिंग कराने के व नियमित मॉनिटरिंग कराने और क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक वस्तु एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क का उपयोग करें। वहभीड़ भाड़ वाले इलाकों में सामाजिक दूरी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *