Tue. Nov 3rd, 2026

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

970x250 (Middle)

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं विधायक हरबंस कपूर का आज स्वर्गवास हो गया है। उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे। हरबंस कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में भी विधायक रहे थे। ऐसे में उत्तराखंड को उनके निधन से बहुत बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उनके आवास पर पहुंच सीएम ने परिजनों को सांत्वना दी। हरबंस कपूर की उम्र 75 साल थी। और हरबंस कपूर देहरादून की कैंट विधानसभा से 8 बार लगातार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह कैंट विधानसभा से विधायक थे। वह एक बार विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *