Mon. Jun 8th, 2026

बड़ी खबर : कार को प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस ने मारी टक्कर चार लोगों की मौत।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

आज देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इस बीच एक बुरी खबर हरिद्वार से  है। आज पीएम मोदी का कार्यक्रम में जा रही बस की एक कार से टक्कर हो गई जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोग शादी की शॉपिंग करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा देहरादून में जनसभा को संबोधित किया जा रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए राज्य के अलग-अलग विधानसभाओं से लोग गाड़ियों व बसों में सवार होकर देहरादून की ओर आए। वही सुरेश राठोर जो कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं उनके द्वारा बहुत से ग्रामीणों को बसों में बैठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रांट से लोगों को देहरादून ले जा रही बस मोहंड के पास सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 44 वर्षीय प्रवीण चौहान निवासी में वाला देहरादून शिल्पी निशांत दीक्षांत की इस टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई इस हादसे के बाद हाईवे पर बहुत लंबा जाम लग गया राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर से लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *