Wed. May 6th, 2026

बड़ी खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन इस आईएएस को किया गया नियुक्त।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड कैडर के 1992 बैच के आईएएस अफसर राकेश कुमार को लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

राकेश कुमार ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान वीआरएस की इच्छा जताई थी।  जिसके बाद उन्हें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीआरएस की मंजूरी दे दी थी। लेकिन इसके साथ ही उन्हें सीएम के सलाहकार के पद पर तैनात करने का आदेश भी दिया गया था।।लेकिन उन्होंने इस पर हामी नहीं भरी थी। और फिर डॉक्टर राकेश कुमार डेपुटेशन पर यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में भारत के मुख्य सलाहकार के पद पर सेवाएं देने लगे। लेकिन अब फिर से धामी सरकार ने उन्हें वापस उत्तराखंड में आकर अपनी सेवाएं देने को बुलाया है। सरकार द्वारा उन्हें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब एक बार फिर से वह उत्तराखंड आकर अपनी सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *