Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, शनिवार को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हुए थे शामिल।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। आईसोलेट होने के बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और परिचितों के साथ ही उन सभी लोगों से जो बीते कल उनके संपर्क में आए थे कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत शनिवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें तेज बुखार हुआ और उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। और खुद को आइसोलेट कर लिया। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दे  कि शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *