Mon. Nov 2nd, 2026

पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर

अभिज्ञान समाचार/ पिथौरागढ़।

970x250 (Middle)

आठ वर्षीय बालिका को घर से उठाकर ले जाने वाला नरभक्षी गुलदार सोमवार रात को पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान  हादसे के बाद वन विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका के अफसरों  को बुलाकर  बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने वनविभाग के अफसरों को गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के सख्त निर्देश दिए। वनविभाग ने तुरन्त पिंजरा लगा दिया और सोमवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। इस दौरान डीएम ने  सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र में घास एवं झाड़ियों को काटने के निर्देश दिए। डीएम चौहान ने नगर पालिका से कहा कि जिन क्षेत्रों  को पालिका में शामिल किया गया है वहां स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द लगाए।  गौरतलब है कि रविवार करीब नौ बजे के लगभग शहर से सटे बजेटी में गुलदार घर मे घुसकर 8 वर्षीय बालिका को  उठा ले गया था जिसके बाद जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मामले को गंभीरता से लेेेते हुए वन विभाग , नगर पालिका, कृषि विभाग समेत तमाम विभागों के अफसरों की बैठक ली थी। डीएम की सख्ती पर वनविभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगा दिया और कुछ घण्टों में ही सोमवार रात को गुलदार  पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *