Tue. Nov 3rd, 2026

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर एआईयू कर्मचारी ने की युवती से छेड़छाड़।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

970x250 (Middle)

देहरादून के बसंत विहार के बनियावाला प्रगति विहार से बीते दिन पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पासपोर्ट वेरिफिकेशन में कमी बताकर एआईयू के सिपाही केदार सिंह पवार ने युवती से घर में शारीरिक छेड़छाड़ की। इसके साथ ही यूवती से ₹500 भी लिए। इतना ही नहीं युवती ने एआईयू के सिपाही पर शराब की बोतल मांगने का आरोप लगाया और इस बारे में किसी को कुछ ना बताने की धमकी देने का आरोप लगाया। सिपाही के खिलाफ शिकायत के बाद थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज हुआ है । अब उसे सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि डॉक्यूमेंट चेक करने के लिए सिपाही युवती के घर गया था। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे घर में अकेला देख डाक्यूमेंट्स में कमी बता सिपाही ने युवती से शारीरिक छेड़छाड़ शुरू की और इसके साथ पैसे भी मांगे। युवती का आरोप है कि सिपाही द्वारा उसे शराब की बोतल भी मांगी गई। थाना बसंत विहार में युवती की शिकायत पर आरोपी एआईयू कर्मचारी केदार पवार के खिलाफ धारा 354,,409 शारीरिक छेड़छाड़ और लोक सेवक विश्वास का अपराधिक उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सिपाही को सस्पेंड किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *