Mon. May 19th, 2025

दुर्घटना : देवप्रयाग के पास ऋषिकेश से पौड़ी जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

सोमवार को थाना देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत एक यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रहे थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गएह। घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इस बस हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। यात्रियों से भरी बस ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पौड़ी पहुंचने से पहले ही देवप्रयाग के पास पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में करीब 22 यात्री सवार थे। जिसमें से 5 यात्री घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *