Sat. Jun 20th, 2026

टिहरी : उत्तराखंड जनएकता पार्टी प्रत्याशी दिनेश धनै ने आज किया नामांकन।

देहरादून मिरर/ टिहरी। 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है।  इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन पत्र को कोविड नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए दाखिल किया। पूर्व मंत्री और उत्तराखंड जनता पार्टी के अध्यक्ष दिनेश धनै  नामांकन के लिए अपने अनुमोदक और प्रस्तावक के साथ पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर अपूर्वा सिंह को नामांकन पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *