Tue. May 5th, 2026

दसवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी से खुलेंगे, अग्रिम आदेशों तक बाकी कक्षाएं होंगी ऑनलाइन संचालित।

देहरादून मिरर / देहरादून। 

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूल बंद किए गए थे। अब बंद स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने 10वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 31 जनवरी से भौतिक रूप से संचालित करने के आदेश दे दिए हैं। कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ही संचालित होंगी।

स्कूलों को खोलने को लेकर मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने अहम आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 31 जनवरी से कक्षा 10वीं 11वीं व 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खुल जाएंगी। स्कूलों के संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग अलग से निर्देश जारी करेगा। जारी आदेश में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *