Wed. May 6th, 2026

जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों ने अवंतीपोरा में एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी।

देहरादून मिरर/ श्रीनगर।

आज सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर में अवंतीपोरा में मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली शुरुआती सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में कामयाबी हाथ लगी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है। इंटरनेट मीडिया के द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी साझा की। पुलिस को अवंतीपोरा की बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद से ही क्षेत्र में पुलिस व सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुरू किया गया। बारागाम में रविवार की सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर  फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को सुरक्षा बलों द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन इसे अनसुना कर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों द्वारा फौरन मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी गई। अभी तक एक आतंकवादी को मार गिराने की कामयाबी सुरक्षाबलों के हाथ लगी है। कश्मीर के आईजी के. विजय कुमार द्वारा भी एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की गई। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों व पुलिस के द्वारा पूरे क्षेत्र को की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से घरों से बाहर ना निकलने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *