Thu. Nov 12th, 2026

ग्राफिक एरा भीमताल के कार्तिकेय ने गूगल में हासिल की नौकरी, 61.36 लाख के पैकेज से बढ़ाया संस्थान का मान

देहरादून। ग्राफिक एरा भीमताल के एक छात्र का चयन गूगल में ₹61.36 लाख के पैकेज पर हुआ है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर के छात्र कार्तिकेय वारियाल का दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल में चयन हुआ है।  बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के वर्ष 2027 बैच के छात्र कार्तिकेय को  ₹61.36 लाख का पैकेज ऑफर किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें विश्वविद्यालय के उन चुनिंदा छात्र-छात्राओं में शामिल करती है, जिनका गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन हुआ है।

970x250 (Middle)

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा के भीमताल परिसर ने लगातार दूसरे वर्ष गूगल में चयन का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि परिसर की बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी प्रतिभा का प्रमाण है। कुमाऊं की पहाड़ियों से निकलकर वैश्विक टेक्नोलॉजी जगत तक पहुंची यह सफलता बेहद खास है। इसने साबित कर दिया है कि प्रतिभा के लिए भौगोलिक सीमाएं कोई बाधा नहीं हैं। छोटे शहरों और पहाड़ी क्षेत्रों के युवा भी अपने हुनर और मेहनत से दुनिया की बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस उपलब्धि के साथ ही ग्राफिक एरा के वर्ष 2027 बैच के 900 से अधिक छात्र-छात्राओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। इनमें गूगल, डी. ई. शॉ और माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *