Fri. Oct 16th, 2026

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एरावर्स का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की नई दुनिया

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू हो गया। इसमें 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एरावर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्रों को जीत-हार से सीख लेते हुए टीम भावना, रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

970x250 (Middle)

एरावर्स में दून पब्लिक स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल और फायलफोट पब्लिक स्कूल समेत 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में डिबेट, साइंस एग्जीबिशन, क्विज, स्पेल बी, आर्ट, यूथ पार्लियामेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स चैलेंज और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन जैसे मुकाबले आयोजित की जा रहें हैं।एरावर्स का आयोजन ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *