Mon. Sep 14th, 2026

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विधायक चैम्पियशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

खेल महाकुंभ

खेल महाकुंभदेहरादून। विधानसभा धर्मपुर में आयोजित विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया। खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

एसजीआरआर लक्ष्मण विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विनोद चमोली ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

विधायक चमोली ने इस दौरान सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, पिट्ठू और मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी की प्रतियोगिताओं का आगाज प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के जबरदस्त उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन टीम गेम के अंतर्गत कबबड्डी अन्डर 14 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल द्वितीय व एसजीएसयूएम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में डीएवी स्कूल प्रथम, डीपीआईसी द्वितीय व विलफ़ील्ड स्कूल तृतीय रहे। वालीबॉल अंडर 19 आयु वर्ग में जीआईसी धर्मपुर प्रथम, डीएवी द्वितीय और डीएवी वारीयर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पिट्ठू अंडर 19 आयु वर्ग में एसजीआरआर लखीबाग प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल द्वितीय व लक्ष्मण विद्यालय तृतीय रहे। कबबड्डी अंडर 14 आयु वर्ग में आईआईपी प्रथम व एसजीआरआर स्कूल द्वितीय रहे। 60 मीटर दौड़ में अविराज प्रथम, सारंग द्वितीय व अर्क तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में प्राजील प्रथम, ऐश्वर्या द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहे।

5000 मीटर दौड़ में राहुल, यथार्थ व शारीक क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लंबी कूद में सानिया प्रथम, 600 मीटर दौड़ में शानू प्रथम, चक्का फेंक में मोहित व सलोनी प्रथम, गोला फेंक में रिहान व सलोनी प्रथम रहे। मुर्गा झपट में 60 किग्रा में अयूब प्रथम व सन्नी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आँचल, काजल व मुस्कान क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। वहीं अन्य श्रेणियों में भी बालक व बालिका वर्ग के अंतर्गत युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस मौके पर स्थानीय पार्षद रमेश गौड़, एसजीआरआर लक्ष्मण विद्यालय के प्रबंधक चंद्र सिंह पयाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल व व्यायाम शिक्षक गगन रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *