Tue. Aug 25th, 2026

खटीमा में कैंटाबिल के नया स्टोर, ग्राहकों को मिलेगा आकर्षक विकल्प

खटीमा। देश के प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेल ब्रांड कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपनी रिटेल उपस्थिति को और मजबूत करते हुए खटीमा में अपने नए स्टोर का शुभारंभ किया है। 1575 वर्गफुट क्षेत्रफल में स्थापित यह नया स्टोर टनकपुर रोड, अमौन, खटीमा, वार्ड नंबर-07, जिला ऊधम सिंह नगर में स्थित है। नए स्टोर के खुलने से क्षेत्र के फैशन प्रेमियों को एक ही छत के नीचे पुरुषों और महिलाओं के लिए आधुनिक एवं आकर्षक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।

कैंटाबिल के इस स्टोर में पुरुषों के लिए फॉर्मल वियर, कैजुअल वियर और पार्टी वियर की विभिन्न श्रेणियां उपलब्ध हैं। वहीं महिलाओं के लिए कैजुअल, एथनिक और फॉर्मल वियर के साथ-साथ ट्रेंडिंग फैशन एक्सेसरीज का भी शानदार कलेक्शन पेश किया गया है। बदलते फैशन ट्रेंड और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोर में आधुनिक डिजाइनों, आकर्षक रंगों और विविध स्टाइल के परिधानों को शामिल किया गया है।

कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने नए स्टोर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा में पुरुषों और महिलाओं के लिए नए स्टोर की शुरुआत कैंटाबिल की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों का लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खटीमा स्टोर में ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधानों के साथ स्टाइलिश एक्सेसरीज की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *