Wed. Nov 25th, 2026

करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, फर्जी शख्स बनाकर कराई गई रजिस्ट्री; दो गिरफ्तार

देहरादून: जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी (Fraud worth crores of rupees) करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने और करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सहस्रधारा रोड निवासी करन शर्मा ने थाना राजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संजय त्यागी और उसके साथियों ने भूमि विक्रय के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की।

970x250 (Middle)

आरोपियों ने कथित रूप से असली भूमि स्वामी के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के दौरान खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उनकी पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराई। इस दौरान आरोपियों ने उनसे करोड़ों रुपये की धनराशि प्राप्त कर ली। पीड़ित द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी जुटाते हुए संजय त्यागी और परविंदर कुमार को आईटी पार्क के पिछले गेट, धोरण रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 224/2026, धारा 420, 467, 468, 471 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजय त्यागी पुत्र सालिक चंद्र त्यागी, निवासी फ्लैट नंबर 10, महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम, थाना राजपुर, देहरादून।

परविंदर कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी राजेश्वर नगर, लेन नंबर 06, सहस्रधारा रोड, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *