Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

ऋषिकेश: 8 लाख की चोरी का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ही निकला।

देहरादून मिरर/ ऋषिकेश।

उत्तराखंड के ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल से चोरी के मामले में पुलिस ने एम्स संस्थान के ही सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है।  चोरी करने वाले गार्ड से आठ लाख कीमत के स्टील फोटोग्राफी कैमरा और एसेसरीज भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि 13 नवंबर 2021 को ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल के प्रशासनिक कार्यालय ने पुलिस में यह लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्थान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टिल फोटोग्राफी कैमरा एसेसरीज चोरी कर ली है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महेश जोशी ने छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया।  16 नवंबर 2021 को टीम ने संस्थान के ही एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। गार्ड से चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। चोरी का सामान पीजी पार्किंग एम्स ऋषिकेश के पास बने एक बूथ से ही बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *