Fri. Apr 18th, 2025

उत्तराखण्ड आए राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित।

देहरादून मिरर/ ऋषिकेश। 

उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित का मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर उनकी सुरक्षा ड्यूटी में लगे 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस खबर के बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन सभी पुलिसकर्मियों को जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें उनके संबंधित जिलों में आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 7 पुलिस के जवान जिनकी परमार्थ निकेतन कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनाती थी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव पाए गए जवान गढ़वाल रेंज के हैं। अब सभी जवानों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी पर तैनाती से पहले सभी जवानों का कोविड टेस्ट किया गया था जिसमें 7 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार स्वर्गआश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे हुए हैं।उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से भारी पुलिस बल को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *