Tue. May 5th, 2026

अब पौड़ी गढ़वाल में हुआ कोरोना विस्फोट, सबसे ज्यादा 19 मामले मिले।

देहरादून मिरर/ पौड़ी गढ़वाल।

कोरोना ने उत्तराखण्ड में एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। एक बार फिर लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी के बाद प्रदेश में रविवार को पौड़ी में कोरोना बम फूटा। प्रदेश में कुल 36 मामले सामने आए जिसमें से सबसे ज्यादा मामले पौड़ी जिले में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 344219  के पार पहुँच गया है। जिसमें से 330476 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 176 केस राज्य में अभी भी एक्टिव है। शनिवार को दून में 10 कोरोना केस मिले थे। लेकिन रविवार को पौड़ी जिले में 19 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। हालाँकि रविवार को राज्य में कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई।

पौड़ी गढ़वाल- 19    नैनीताल-7      देहरादून- 5

उधम सिंह नगर-01   हरिद्वार-02     अल्मोड़ा-02

उत्तरकाशी-0          टिहरी-0          बागेश्वर-0

पिथौरागढ-0           रुद्रप्रयाग-0       चम्पावत-0

चमोली-0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *