Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड : सैन्य धाम आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री गणेश जोशी ने तैयारियों का लिया जायजा।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुनियाल गांव स्थित सैन्य धाम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। प्रदेश भर में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा के दौरान पिछले 1 महीने से राज्य के समस्त शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को कलशो में एकत्र कर राज्य के समस्त ब्लॉकों से सैन्य धाम लाया जा रहा है। इन कलशो की पूजन तथा शहीदों के परिजनों के  सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए 15 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनी धाम आ रहे हैं। सैन्य धाम के निर्माण को प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। पहले विश्वयुद्ध से लेकर आज तक के सभी शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को इकट्ठा कर सैन्य धाम निर्माण हेतु लाने के लिए प्रदेश में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की पहल पर प्रदेश के सैनिक कल्याण विभाग के नेतृत्व में पिछले 1 महीने से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन पवित्र कलशो के पूजन तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने एवं सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हितों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के लिए राज्य सरकार की पीठ थपथपा ने के लिए स्वयं सैन्यधाम आ रहे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को सफल बनाने का दारोमदार है। वह तैयारियों की हर मोर्चे पर स्वयं निगरानी रख रहे हैं। क्योंकि वह रक्षा मंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *